Tuesday, November 22, 2016

353. आज माना ऐ ज़माना

आज माना ऐ ज़माना आज़माने की कमी है
सब ज़माने को यार अपना बस बुलाने की कमी है
दिल मिलान है सभी को बस बहाने की कमी है
है बहाना भी बस निगाहें अब उठाने की कमी है

दोस्ताना है इधर भी दोस्ताना है उधर भी
दोस्ताना है मगर क्यों छुपाते खुद हमीं हैं
जज़्बा तो है हर इक दिल में बस जताने की कमी है
आज माना ऐ ज़माना आज़माने की कमी है

रस्ता रस्ता है तरसता प्यासा प्यासा हर इक मंज़र
प्यासा प्यासा आज अंबर प्यासी प्यासी ये ज़मीं है
मैकदा दिल है साक़ी भी है बस पैमाने की कमी है
आज माना ऐ ज़माना आज़माने की कमी है

---
Sometime in 2006
I actually have a note under saying - "our prejudices gift us our foes & our tolerance, our friends."
Preachy much!? As always... :D

352. Dolls that cannot sleep


truth has been a stranger to them
reality is stranger still
they know not the world behind tinted windows
the many-hued world - good, they know not
all they know is brown
polyethene bags can be such playthings
I know not their world too
their longings their only belongings
other than the broken barbies
Dolls that cannot sleep

life teaches them arithmetic
ten peppermints or 1 cookie and an eclair
tough choices we never had to make
cringing cold expressions they see on faces
they never knew the world could be otherwise
Good- they do not care
they smile & rush home
to cold nights & wailing younger siblings-
whose fate is the same
as their broken barbies
Dolls that cannot sleep

--
Sometime in 2006
I wonder what triggered this thought
Hmmm...!

351. हम आ गए हैं

हम आ गए हैं
सुरमई आसमाँ उड़ाने

हम आ गए हैं
इक नई दास्ताँ उगाने

दिल मिलाने झिलमिलाने
जगमगाने डगमगाने
गुनगुनाने धुन सुनाने
हम आ गए हैं

छोड़ दो बातें पुरानी
सब सीनों में जाँ जलाने
उम्मीदों के आशियाने
हम आ गए हैं
---
अपने अपने शहरों से थोड़ी थोड़ी धुप चढ़ाएँगे
अजनबी क़दमों से दोस्ती करेंगे धुल उड़ाएँगे

कुछ रंग तेरे कुछ रंग मेरे होंगे
शाम-ओ-सवेरे अब संग तेरे होंगे

किसी प्यार के हिस्से होंगे
और थोड़े गुस्से होंगे
सैकड़ों ऐसे किस्से बोने
हम आ गए हैं

दिल मिलाने झिलमिलाने
जगमगाने डगमगाने
गुनगुनाने धुन सुनाने
हम आ गए हैं

---
मई 2007
:)
dramatic anthem type thing!!

350. And it goes on...

day up, day down
two smiles, half a frown
so many verbs, one noun
Hello!

seven stones, some wood
that bad! so good!
I had; you should!
Yellow!

four walls, one floor
aww god, such a bore
five yawns, and a snore
Pillow!

some éclairs, some lollipops
one word, many full stops
just one Calvin and Hobbes
Challooo...!!

---
Throwback. Another one from the archives.
Sometime in 2006
Just to make 350 represent who I was and still am

Thursday, November 10, 2016

349. अभी न लिखो दास्ताँ

अभी न लिखो दास्ताँ के ये तो बदलती है बहुत
कभी महक उठती है कभी ज़हर उगलती है बहुत

शर्त लगाया न करो अपने किसी उम्मीद पे यूँ
जाने कब रह रहके टूटे के जाँ निकलती है बहुत

कितने दफा सब कुछ किसी जुनूँ में जला गए
पूछो सबब तो बस ये के दुनिया जलती है बहुत

बड़े ग़ौर से तरकीब बनाये जाते हैं हर रोज़
इस गुमाँ में गुमराह हैं के अपनी चलती है बहुत

अभी न लिखो दास्ताँ के ये तो बदलती है बहुत
कभी महक उठती है कभी ज़हर उगलती है बहुत 

Tuesday, November 08, 2016

348. बक्सा

बक्से में
किताब बहुत से बांधके रखे थे
मैंने
के
जब वक़्त मिले
खोलके आज़ाद करूंगा
सारे क़ैद दास्ताँ
कभी

इत्मेनान से
बैठे बैठे
इंतज़ार
कर रहे थे
इक अरसे से
वो सारे क़िताब
सही वक़्त के लिए

पीले पड़ने लगे थे कागज़

इक दिन
बक्सा खोला
तो देखा
के काफी बुज़ुर्ग
हो चुके थे
सारे दास्ताँ
के बस हल्का सा छू जाऊँ
तो टूटके बिखर जाए

उनको
देखकर
मैं मुस्कुराने लगा

हम-दास्ताँ लग रहे थे
मुझे

मैं भी तो
सही वक़्त के इंतज़ार में
इक बक्से में
बड़े सब्र से इंतज़ार कर रहा हूँ
के वक़्त आने पर
अपनी दास्ताँ रिहा करूंगा

क्या
इक दिन
जब आँखें खोलूँगा
तो मैं भी
मिलूंगा खुद को
वक़्त में पका हुआ
पीला पड़ता हुआ
मेरी दास्ताँ नाज़ुक सी बुज़ुर्ग सी

और
हलके से
जो छू जाए जो कोई
मुझे
क्या मैं भी
टूटके बिखर जाऊँगा

347. नज़र

शायद बेवकूफी खुद की साफ़ आ रही है नज़र
तभी शर्मिंदगी से दुनिया झुका रही है नज़र

उधार में कुछ झूठी सुकूँ मिली थी जिसे
अश्क़ की रवायतों में चुका रही है नज़र

इस कदर उलझी है कही सुनी दास्तानों में
हक़ीक़त जो दिखे तो चोट खा रही है नज़र

पोंछ दो दाग बेमतलब कायदों के अब तो
दिल को मलके देखो जो दिखा रही है नज़र





Sunday, October 30, 2016

346. Sermon to self

most days
we have
enough

but
there are some
days
when
we need more

we need
more bags of polite smiles
to wear
while we walk through
the carnival of unsolicited advice
the maybe-you-should-have's
the have-you-tried's
the i-told-you-so's
things, thrown at us
that we store in our heads
unbeknownst to us
and hurl them back at ourselves
later
when there is none else
to taunt us

we need
more hands
to scrub off
the pungent days
that cling to our skin
like the smell of smoke does
when we walk through
the smog in the city

we need
more places
to run to
because
all the world we know
all the world there is
is not enough
for us to fall apart

we need
more skies
to hurl stones at
because
pain does not always make sense

we need
more distractions
more noise
to drown out
the din in our heads
the longing in our souls

we need
more time

more time
to make peace
with the thought
that wherever we are
there is everywhere else that we are not

more time
to mourn
the truth
that none ever has everything

they say
we have it all
if we notice what we have

and it is true,
my love,

it is true
most days

but
some days
we all need
more
than love

we don't always
get it

Monday, October 17, 2016

345. Demons

we try to live on
they still try to find
words to name our demons

they ask why we're quiet
and they hear our tales
just to shame our demons

we tell them our woes
and all they tell us
is to tame our demons

when we kill ourselves
they close all their eyes
and just blame our demons

Friday, October 14, 2016

344. ख़ुदा

खूबरूह है ख़ुदा जो रूबरू मुझे मिला
ज़िक्र इबादतों में जैसा हूबहू मुझे मिला

दर-बदर क्यों घर यूँ उसके रखे है तूने राह पर
यहीं नहीं, है हर कहीं वो कूबकू मुझे मिला

मग़रूर सा हाफ़िज़ की, तेरे, करने चला हिफ़ाज़तें
ताज्जुब नहीं यूँ बेख़ुदा बेफ़ैज़ तू मुझे मिला

---




Sunday, October 02, 2016

343. Belonging

so you want to know
why you feel
out of place
when you are
with me

maybe
because
I am
out of place
everywhere
I go

Friday, September 30, 2016

342. देख जा

पास आके जा
सांस पाके जा
मेरी जाँ

देख जा
मेरा अजब सा जहाँ
देख जा
मेरा  गज़ब सा जहाँ

--

दिलों की दलीलों की दिलचस्पियाँ हैं
दिलकश सी कशिश है बहुत खुशनुमा है
मगर फिर भी गुमसुम सा ग़म का गुमाँ है

तू आके कभी
मेरी

दास्ताँ ये, हाँ

आज़माके जा
पास आके जा
सांस पाके जा
मेरी जाँ

देख जा
मेरा अजब सा जहाँ

--

मेरा इक फ़लक है छलकता टपकता
शाखों पे पाँव रखता संभलके सरखता
जो छिपाके हूँ रखता वो पल में परखता

तू आके कभी
मेरा

आसमाँ ये, हाँ

आज़माके जा
पास आके जा
सांस पाके जा
मेरी जाँ

देख जा
मेरा  गज़ब सा जहाँ

--
I think this is what Seattle sings to me, invitingly ever so often.

She talks
about her sky which leaks and drips
and cautiously slips off trees
and critiques her secrets

She talks about the happy beautiful appeal She exudes
and the curious stories of convoluted hearts that inhabit her
and the persistent hint of silent inexplicable melancholy

and She invites me lovingly
to come closer
try out her stories and skies
and find my breath again

Friday, September 23, 2016

341. Font


अब भी
कुछ लिखके
कभी भेज दिया करो न
lovely

मुझे याद है

इक ज़माना था
जब तुम मुझे
खत लिखा करते थे
बहुत

कभी fridge पे
घर से निकलते निकलते
मेरे लिए note छोड़ा करते थे
कुछ याद दिलाने को

प्यार से
ऊँगली से
आँगन की मिट्टी  पे
मेरा नाम लिखा करते थे

तेरी तहरीर से
तेरा चेहरा
तेरा लहजा
छलकता था

हिंदी में लिखते थे
तो अलफ़ाज़ ऐसे लगते थे
जैसे किसी डाली से
बूँदें लटक रहे थे
इत्मेनान से इंतज़ार करते हुए
मेरी आँखों में बरसने को

तेलुगु (తెలుగు) में लिखते थे
तो हर्फ़ ऐसे सूझते थे
जैसे गोल गोल बुलबुलो में
जज़बात फूंकके
बिखेरे हो तुमने
कागज़ पे

अंग्रेजी (english ) में लिखते थे
तो लगता था
जैसे उड़ती हवा के हाथों
रेत में लकीरें बनी हो

कभी जल्दबाज़ी में लिखते थे
तो
ऐसे लगता था
जैसे भागने की कोशिश
कर रहे थे
लफ्ज़
मेरी नज़र से
और इक अरसा
लग जाता
इनका पीछा करते करते
इनका मतलब समझते सुलझाते

कभी
तेरी आंसुओं में
सियाही घुल जाती
और तेरी बातें धुंधलाई सी
पहुँचती थी
मेरे यहां
और तेरी उदासी
कागज़ से उतरके
मेरे कमरे में भर जाती

आजकल तुम
मुझे email और text
बहुत भेजते हो

handwriting
बहुत miss करता हूँ
मैं तेरी

मेरे पर्दो के
सुन्दर font में
तेरी बातें बहु आम लगते हैं
बाकी सभी के
जैसे

तेरी तहरीर में
जादू है
lovely

क्यों
छुपाये रखते हो

अब भी
कुछ अपनी हाथों से लिखके
कभी भेज दिया करो न

shopping list भी चलेगा
:)

Wednesday, September 07, 2016

340. वक़्त


वक़्त भी
अजीब है

दर्द तो
वक़्त में डूब डूबके
और भी संगीन
हो जाता है

और हँसी है की
वक़्त से
लग लगके
घिस जाती हैं

एक ही हादसे
पे हम
कितने मर्तबा
रोये जाते हैं

पर
किसीको
एक ही मज़ाक पे
दुबारा हँसते हुए
देखा है कभी?

339. Contrasts

his stories
speak of
streets and staircases

his stories
smell of
spices and stains and stillness

he sings of
fields and fences and felonies

he croons of
feelings and faint nostalgia and foreverness

he is all details
inhabiting
colored pixels

he is abstract
wading through
gloops of paint

his reality
seeks asylum
in his gritty brown heart

his restlessness
soars alive
in his infinite black eyes

how could
they not
be in love

ah
the inevitable attraction of opposites

--

(in two days
he and he
would have been married for two years!
can you believe that?!)

a link to the first bold and italics
http://glistening-shadows.blogspot.com/2009/10/charmer-charmed.html


338. Pictures

please
don't leave me alone
here

as soon as you leave
they start breathing
these pictures
hanging on the walls
they start coming alive

their screaming eyes
follow me
everywhere
I go

they rant
all your secrets
all their regrets
even when I don't want to know anymore

they talk a lot
these pictures

don't leave me here
alone

please

337. तस्वीरें

मुझे
अकेले न छोड़ो
यहां

जब भी तुम चले जाते हो
सांस लेने लगती हैं
तस्वीरें
जो टंगे हैं दीवारों पर
ज़िंदा होने लगती हैं

इनकी चीखती नज़रें
पीछा करती हैं
मेरी
हर कहीं

सारे राज़ तेरे
सारे अफ़सोस अपने
बताती हैं मुझे
जबरदस्ती

बड़ी बातूनी हैं
ये तस्वीरें
तेरी

यहां
अकेले न छोड़ो
मुझे

336. Reciprocal metaphors

his voice
was like a persuasive breeze
blowing through the audience
their hands waving in unison
like blades of grass swaying in tandem

the breeze
was like hypnotic music
making the blades of grass
sway in tandem
like hands raised at a concert

--
Seattle summers 
hikes and outdoor concerts

335. A craving

come
babu
let me show you
my collection

these on this side
dark and hard
yes these
they are my
stone memories

each time
I remember them
my heart sinks heavy
under their weight
my stone memories

this bunch here
yes
brown and green
fragrant and inviting
these are my
wooden memories

I seek them to feel light
they help me stay afloat
my wooden memories

but
today
right now
I crave something
different
I don't want to sink or float
I wish to soar

will you
please
blow some love
into this moment
and turn it into
a helium balloon memory

will you
please
blow me a kiss?

334. Bombay और Barrow

इक शहर था
मेरा

याद है?
जहाँ हर रोज़
दिन भर
धूप में
बैठे बैठे
मोम के मंज़र
शाम तक
पिघल जाते थे

निकल  जाते थे
बाक़ायदा

और रात के अँधेरे में
फिर बनते जमते थे
नए वाले
बिलकुल हूबहू

और इक शहर है
तेरा
lovely
जहां महीनों दिन टंगा रहता है
आसमाँ पे

ज़िद्दी धूप में
चमकते रहते हैं मंज़र
बेअदब से

बेक़दर से
जगाये रखते हैं मुझे
महीनों

और फिर अचानक से
ग़ुम हो जाते हैं
अंधेरों में

थके से सोये रहते हैं
महीनों

मेरे यहां के पहर
कितने पाबन्द थे

और तुम्हारे यहां के -
बिलकुल ही बदतमीज़

इन्हें तुम कुछ सिखाते क्यों नहीं?